Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चकरभट्ठा में आयोजित हरिकीर्तन प्रतियोगिता में शामिल हुए जनपद सदस्य नानेश साहू, विजेता मंडलियों को किया सम्मानित

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

मुंगेली::—-ग्राम चकरभट्ठा में भव्य हरिकीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों की मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद सदस्य नानेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  साहू ने कहा, “भगवान श्रीराम ने सदैव मर्यादा और अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता और अनुशासन की भावना विकसित होती है। हर गाँव में इस तरह के आयोजन होने चाहिए, जो सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हैं।”

हरिकीर्तन प्रतियोगिता में धपई की मंडली ने प्रथम स्थान, मानिकपुर रनबोड की मंडली ने द्वितीय स्थान, और कनौजिया कापा की मंडली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री साहू ने सभी विजेता मंडलियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने आयोजन समिति सहित समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। गाँव में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp