Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोंडागांव : वन अतिक्रमण रोकने के लिए बम्हनी क्षेत्र में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोंडागांव, :—-कोंडागांव जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र नारंगी अंतर्गत उप परिक्षेत्र बम्हनी में एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कोंडागांव जनपद उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच, समस्त ग्रामवासी तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। भ्रमण दल में परिक्षेत्र सहायक बम्हनी, परिसर प्रभारी बम्हनी, परिसर रक्षक चमई, कारसिंग, परिसर प्रभारी हंगवा, एवं भीरागांव के परिसर रक्षक उपस्थित रहे।
परिसर बम्हनी के अंतर्गत आने वाले त्थ्/840 और त्थ्/841 और च्थ्/871 क्षेत्रों में दल द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन भूमि के महत्व, अतिक्रमण की कानूनी गंभीरता, एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को वन क्षेत्र की सीमा, उसकी रक्षा एवं उसमें किसी भी प्रकार के गैरकानूनी अतिक्रमण से बचने के प्रति सजग करना है। संयुक्त वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में कोंडागांव दक्षिण वन मंडल की यह कार्रवाई, वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षित भूमि को बचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वन विभाग द्वारा यह कहा गया है कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और यदि कहीं अतिक्रमण पाया गया, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp