Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अग्निवीर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 1 नवंबर से

गौरेला पेंड्रा मरवाही,:—-भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 1 नवंबर से भूतपूर्व सैनिकों-क्रीडा अधिकारियों द्वारा दिया जाना है। जीपीएम जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित सीईई में उत्तीर्ण हुए हैं, वे शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र टीकरकला गौरेला में निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने अपना नाम शीघ्र दर्ज करवा सकते हैं। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शारीरिक अभ्यास, मार्गदर्शन एवं मानसिक तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp