
तखतपुर – भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में गोविंद तिवारी अधिवक्ता जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास एवं डॉ.के.के.श्रीवास्तव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति की उपस्थिति में तखतपुर ब्लॉक की भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, सोशल मीडिया के अध्यक्षों/प्रभारियों की नियुक्ति किया गया ।
इसी क्रम में पेखन सिंह ठाकुर को तखतपुर विधानसभा के पतंजलि युवा भारत योग समिति का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति किया गया ।







