Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय का राजिम में भव्य स्वागत

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया सम्मान

गरियाबंद:— कल गरियाबंद प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय का राजिम विश्राम गृह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, ईश्वर साहू,जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,मंजुलता हरित सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश महामंत्री का तिलक और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद औपचारिक चर्चा का दौर शुरू हुआ, जिसमें पार्टी नेताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनता से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

विशेष रूप से इस अवसर पर महामंत्री ने सेवा पखवाड़ा और विकसित भारत संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के महत्व पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाए गए GST रिफॉर्म के प्रभाव और इसके माध्यम से व्यापार, उद्योग और आम जनता को मिलने वाले लाभ पर भी विस्तृत चर्चा की। महामंत्री ने क्षेत्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि इन सुधारों और अभियान की जानकारी व्यापक रूप से जनता तक पहुँचाई जाए, ताकि सभी वर्गों को सीधे लाभ मिल सके।

सभा में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी की सक्रियता, संगठन की मजबूती और जनता के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। यह भव्य स्वागत समारोह गरियाबंद क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता और जनता से जुड़े संपर्क को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा।इस अवसर पर आकाश राजपूत,लिकेश्वर साहू,आशीष पांडेय,सीमा ठाकुर,संजू साहू,अमित वखारिया,ओमकार साहू,भीम निषाद,मुकेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp