Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : 24 सितम्बर को स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करेगी अयोध्या धाम

बलरामपुर :—मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इसे लागू किया गया है। जिसके तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सैकड़ों श्रद्धालुओं को श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
चयनित हितग्राहियों को योजना अन्तर्गत कराया जा रहा अयोध्या धाम दर्शन
योजना अन्तर्गत इस वर्ष 2025 में अयोध्या धाम जाने की निर्धारित तिथियों में हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। तृतीय चरण में आगामी 24 सितम्बर 2025 को स्पेशल ट्रेन अम्बिकापुर से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें 160 चयनित हितग्राहियों को श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण में 320 श्रद्धालुओं को  रामलला दर्शन योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp