Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जगदलपुर : धरमपुरा में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

जगदलपुर,:—धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विधायक जगदलपुर  किरण देव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर विधायक  किरण देव ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उम्दा प्रदर्शन करने हेतु उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद  महेश कश्यप और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर  संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधी शामिल हुए।

विधायक किरणदेव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन अपने-अपने जीवन का स्वर्णिम काल होता है। खूब मेहनत कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा सभी खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। खेल में हार-जीत लगे रहता है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनुशासन के साथ खेल भावना के साथ खेलें। वहीं महापौर संजय पांडे ने भी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स ,रग्बी एवं हैडबाल खेल का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा शामिल हुए हैं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय तथा स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp