Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेवसा में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या से क्षेत्र में शोक की लहर, पुलिस कर रही जांच

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना, परिजन भी कारण से अनजान

रतनपुर:— रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नेवसा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ कक्षा 9वीं में अध्ययनरत एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूनम रजक (उम्र लगभग 14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल की छात्रा थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। छात्रा के पिता छोटे रजक ने बताया कि पूनम रोज की तरह स्कूल गई थी और दोपहर को घर लौटने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी प्रकार की पारिवारिक कलह या स्कूल प्रबंधन द्वारा किसी तरह के दुर्व्यवहार की बात से स्पष्ट इनकार किया है।फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण रहस्य बना हुआ है, और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों व स्कूल के अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पुलिस से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp