Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : अब घर में चमक रही सौर रोशनी, बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने सेवकराम

रायपुर,:—सूर्य की किरणें अब सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि आमजन की जिंदगी में नई ऊर्जा और आय का साधन भी बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने बैकुण्ठपुर के निवासी सेवक राम राजवाड़े की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया है। जहां कभी बढ़ते बिजली बिल उनकी चिंता बढ़ाते थे, वहीं अब वे बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन गए हैं। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से न केवल घरेलू खपत व बिजली बिल की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत कर रहे हैं।

शून्य बिजली बिल

राजवाड़े ने अपने घर की छत पर 3 केवी क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इस पर 78 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। परिणामस्वरूप, पहले जहां हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। राजवाड़े बताते हैं कि इस योजना की आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल समय पर उनके घर पर स्थापित कर दिया गया। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर भी दिया है।

राजवाड़े ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक होकर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp