पोड़ी उपरोड़ा से गेंदपाल मरकाम की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा:—जैसे स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता परेशान ठीक उसी प्रकार स्कूल में मूलभूत सुविधा ना होने से बच्चे परेशान है
मूलभूत सुविधाओं कमी से जूझ रहा शासकीय प्राथमिक शाला अमलीकुंडा ,मूलभूत जैसे सुविधा न होने से बच्चे और शिक्षक, रसोईया परेशान है आपको बता दें इस स्कूल में न तो बिजली है ना पानी,ना किचन है और न ही शौचालय हैं l शासन भले ही शिक्षा की गुणवत्ता की बात कर ले l लेकिन जमीनी स्तर में हकीकत कुछ और ही है
जब कि बच्चों को शिक्षा अधिकार के तहत गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है लेकिन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है इन नवनिहाल बच्चों का शोषण और उनके अधिकारो का हनन कौन कर रहा है और कब तक इसका जिम्मेदार कौन है अगर किसी भी बच्चे को कुछ हो जाएगा तो उसका जिम्मेदार कौन होगा आखिर कब तक बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ेगा और कितने दिन?ओर कब तक बच्चों को अपने ही अधिकार के लिए इंतजार करना पड़ेगा









