
रतनपुर….प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान बिजली चोर गद्दी छोड़ के एवं नगर में व्याप्त अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रतनपुर बिजली विभाग का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के बिजली बिल में बढ़ोतरी, हाफ बिजली बिल योजना को बंद किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ ब्लॉक जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।रतनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भी इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदर्शन किया शनिचरी चौक से पैदल मार्च करते हुए शासन वो विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय के पास पहुंच कर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रघुपति राघव राजा राम भजन भी गाया तथा सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने हेतु मांग की गई।
अपने ज्ञापन में कांग्रेसीयो ने नगर की कई बड़ी समस्याओं से सहायक अभियंता को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड सात एवं दस ग्रामीण वार्ड को बेलतरा फीडर से हटाकर रतनपुर से जोड़ने, संभागीय कार्यालय रतनपुर में स्थापित करने, नगर में फ्यूज काल सेंटर बनाने जैसे कई प्रमुख मुद्दे शामिल है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समन्वयक शीतल जायसवाल ने बताया कि जिस तरह वर्तमान सरकार कांग्रेस शासन की महती बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर ऊपर से प्रति यूनिट बिजली की दरों में वृद्धि कर राज्य के जनता के साथ छलावा कर रही है उपर से अंधाधुंध बिजली कटौती से आम नागरिक त्रस्त है।
उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से कोटा के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित,नेताप्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप,पार्षद सुनील अग्रवाल,संतोष सोनी,कुलदीप दुबे,संजय जायसवाल,यासीन खान,रियाज खोखर,अभिषेक मिश्रा
, अजय दुबे,सुधीर दुबे सैफ अली,शेख निजाम, ताहिर अली योगेश राज, रामनिहोरा कमलसेन, रोकी अनुरागी,नीलिमा सिंह,आशा सूर्यवंशी,सुशीला,पूर्णिमा वैष्णव,अविनाश श्रीवास,प्रियांशु श्रीवास,आशीष केवट,दीना यादव,
जितेंद्र चंदेल, गुहा कहरा, रामफल श्रीवास,देवकुमार थवाईत,अश्वनी डागरजी,संजय कोशले,मिलन मरावी, अशरफ बेग,शैलेन्द्र सिंह, धनीराम, संतोष,जगन्नाथ, जगदीश,सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहेl









