Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकिंग न्यूज़..”डैम बना मौत का कुआं, डूबे युवक की लाश दूसरे दिन मिली”

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… कोटा क्षेत्र के पास स्थित चचेही डैम में पिकनिक मनाने गए मिलन चौक निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को उसका शव लोफंदी के पास अरपा नदी में तैरता मिला। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय आकाश पटेल, निवासी मिलन चौक, बिलासपुर, रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चचेही डैम गया था। शाम को भोजन के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे असफल रहे। इसकी सूचना रतनपुर और कोटा पुलिस को दी गई। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की और मंगलवार को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में उसकी लाश मिली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। इस हादसे ने एक बार फिर से डैम और पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, लाइफगार्ड और सुरक्षा घेराबंदी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp