
तखतपुर:— भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वदेशी अभियान की सराहना की और इसे राष्ट्र की उन्नति का आधार बताया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता *डॉ. कृष्ण* *मूर्ति बांधी* ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा भारत के समृद्ध इतिहास और गौरवशाली संस्कृति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है, और इसी मार्ग पर चलकर भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
जिला अध्यक्ष *दीपक सिंह ठाकुर* ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है, जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री और आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक प्रदीप कौशिक,जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला सदस्य अंबिका साहू, श्रीमती भारती माली, जिला मंत्री रानू सिधार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कश्यप, मंडल अध्यक्ष तखतपुर नैन लाल साहू, विजयपुर दिनेश साहू, सकरी रवि मेहर, गनियारी विनोद यादव, कृष्ण कुमार साहू, अशोक ठाकुर दिनेश राजपूत, नूरीता कौशिक, दिलीप तोलानी, ईश्वर देवांगन, निलय तिवारी, अंकित अग्रवाल, इस्लाम अंसारी, सुरेश देवांगन, कोमल सिंह, मालती यादव,रानु सिदार, श्यामा रामा नंदी, प्रतिभा देवांगन, रजनी देवांगन,लता कश्यप, शिप्रा सैमुएल,सीमा श्रीवास्,लक्ष्मी पांडे, टीकम् कौशिक, राघवेंद्र पांडे, राकेश तिवारी, हेमचंद् कौशिक,आयुष ठाकुर ,लव पांडे,तिलक देवांगन, अजय यादव, सरजू यादव, उतरा कश्यप, रामनाथ निर्मलकर,शैलेंद्र कौशिक, तुलसी कौशिक,गिरीश कश्यप, निहाल साहू, रूपेश साहू, सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन तखतपुर मंडल महामंत्री प्रीतम कश्यप ने किया तथा आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू ने किया।