Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, निर्माता गिरफ्तार”

थाना चकरभाठा पुलिस की अवैध रूप से शराब निर्माण कर धन अर्जित करने वाले नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही।

अवैध शराब का विनिर्माण करना व बिक्री हेतु अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब रखते पाए जाने पर 03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 05 नग एल्युमिनियम हण्डा जिसमें महुआ लाहन भरा हुआ, 05 नग स्टील की झोंकनी पाइप लगी हुई, 05 नग स्टील गंज, 05 नग गैस सिलेंडर, 15-15 लीटर वाला 10 नग प्लास्टिक डिब्बा जिसमें महुआ शराब भरा हुआ कुल 150 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 30 हजार रुपए किया गया बरामद*

आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत की जा रही कार्यवाही

*गिरफ्तार आरोपी:-*
01. संजू भारद्वाज पिता साहब लाल भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. सुभाष भारद्वाज पिता रामाधार भारद्वाज उम्र 25 वर्ष निवासी पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. ⁠अजय लहरें पिता चंदराम लहरें उम्र 30 वर्ष निवासी बकरकुदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.10.2025 को थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पिरैया में नदी किनारे कुछ लोग हाथ भट्ठी लगाकर महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं एवं भारी मात्रा में बिक्री हेतु महुआ शराब रखे हैं। उक्त सूचना पर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर उपरोक्त 03 व्यक्ति मिले जिनके द्वारा नदी किनारे हाथ भट्ठी लगाकर कर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था एवं बिक्री हेतु 150 लीटर महुआ शराब रखे थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से 05 नग एल्युमिनियम हण्डा जिसमें महुआ लाहन भरा हुआ, 05 नग स्टील की झोंकनी पाइप लगी हुई, 05 नग स्टील गंज, 05 नग गैस सिलेंडर, 15-15 लीटर वाला 10 नग प्लास्टिक डिब्बा जिसमें महुआ शराब भरा हुआ कुल 150 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 30 हजार रुपए को जप्त किया गया एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp