
सीपत ,,,,, विधायक दिलीप लहरिया ने प्रदेशवासी एवं मस्तूरी विधानसभा वासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रोशनी का त्यौहार दीपावली पर्व सबकी जीवन और घर आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करें। विधायक ने कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़े और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।










