
रतनपुर….आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को झिंगटपुर में आयोजित स्व. श्रीमती सरस्वती देवी पोर्ते स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन समारोह संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में कुल 65 टीमों ने भाग लेकर अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

आज का फाइनल मुकाबला सूरज 11 सल्का एवं शशांक 11 लोरमी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच का परिणाम अंतिम ओवर में निकलने से दर्शकों में रोमांच चरम पर रहा।

इस रोमांचक मुकाबले में शशांक 11 लोरमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी एवं जबरदस्त क्षेत्ररक्षण के दम पर 6 रन से विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विजेता खिताब अपने नाम किया, जबकि सूरज 11 सल्का उप-विजेता रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद क्षेत्र क्र. 14 की जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच दिलीप पोर्ते, उपसरपंच भरत यादव, ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।

समापन समारोह में स्टार क्रिकेट क्लब झिंगटपुर के सभी सदस्यगण, आस-पास के ग्रामों से आए हजारों दर्शकगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस प्रकार स्व. श्रीमती सरस्वती देवी पोर्ते स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









