Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जब्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… बिलासपुर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके पर आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें पकड़कर पुलिस ने मौके से ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

(1)गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप (50 वर्ष), निवासी इमलीपारा बिलासपुर

2..)उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप (57 वर्ष), निवासी तेलीपारा बिलासपुर

(3)मनोज कश्यप पिता रामशंकर (36 वर्ष), साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर
(4)मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद (70 वर्ष), तेलीपारा बिलासपुर

5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल (49 वर्ष), साकिन मंगला बिलासपुर

6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा (56 वर्ष), साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर

7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप (47 वर्ष), साकिन तेलीपारा बिलासपुर

8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल (43 वर्ष), साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी

9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर (43 वर्ष), साकिन रपटा चौक, चांटीडीह बिलासपुर

सभी आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

थानां प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
थाना कोटा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp