Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशु मेले में उत्कृष्ट पशुपालकों को किया गया सम्मानित

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

…. तखतपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम गोकुलपुर में आयोजित पशु मेला में पशुपालक पुरस्कृत हुए है।ज्ञात हो कि दिनांक 24.10.25 को ग्राम गोकुलपुर में एकदिवसीय पशु पक्षी प्रदर्शिनी एवं पशु मेला का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सरपंच  बलराम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गनियारी  विनोद यादव जी उपस्थित हुए।पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले से अतिरिक्त उपसंचालक डॉ पिल्लै सर एवं डॉ सरजाल सर द्वारा आवश्यक जानकारी पशुपालकों को दी गई।
डॉ रंजना नंदा द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी दी गई।


पशु चिकित्सालय गनियारी प्रभारी डॉ तापसी मंडल ने बताया कि ग्राम के पशुपालक अपने अपने जानवर को मेला स्थल पर सुबह से ही लेकर आ गए थे ,

निर्णायक समिति द्वारा जानवरों को निरीक्षण कर अलग अलग वर्ग में पुरस्कार दिया गया


अंत में सरपंच महोदय द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन से लोगों में पशुधन के प्रति जागरूकता आएगी तथा ऐसे आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए


मुख्य अतिथि  यादव  ने बताया कि पशु हमारे जीवन एक अभिन्न अंग है इसकी देखभाल भी अति आवश्यक रहता है,

निश्चित रूप से ऐसे आयोजन से पशुपालकों में पशुधन के प्रति लगाव बढ़ेगा
अंत में डॉ तापसी मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp