
सीपत,,,, सीपत ताप विद्युत मजदूर संघ ने सोमवार को सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ अपना नामांकन जमा करने यूनियन कार्यालय टाउनशिप से भव्य रैली के साथ ऊर्जा भवन में किया l 15नवंबर को होने वाले यूनियन चुनाव के लिए कमर कस ली है l जिसमें बीएमएस का नारा है राष्ट्र हित, उद्योग हित, मजदूर हित का नाम दिया गया है l
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सदस्यों गण अधिक संख्या में उपस्तिथ रहे l सोमवार को नामांकन रैली में राधेश्याम जायसवाल (मंत्री भारतीय मजदूर संघ ) संख ध्वनि बनाफर (कार्यकारी (अध्यक्ष प्रदेश भारतीय मजदूर संघ ) सुरेंद्र राठौड़ (अध्यक्ष मजदूर महासंघ एनटीपीसी ) महेंद्र सिंह ठाकुर (महामंत्री एनटीपीसी कोरबा ) सुशील सूर्यवंशी महामंत्री सीपत ताप विद्युत मजदूर संघ , प्रीतम सिंह राजपूत सहित सैकड़ों यूनियन के लोगों की उपस्थिति रही l









