Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत के किसानों की बर्बाद हो गई फसल , किसानों में आक्रोश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :–– खुटाघाट जलाशय से छोड़े जा रहे पानी के असंतुलित बहाव ने सीपत क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले जहां छोटे नहरों में पानी का कम प्रवाह होने से किसानों की फसलें सूखने लगी थीं, वहीं जलस्तर बढ़ाए जाने के बाद अब सीपत के अनेक किसानों की फसलें जलमग्न होकर चौपट हो गईं।

गांव-गांव के किसान नहरों में कम पानी आने से चिंतित थे। इस समस्या को लेकर किसानों ने सरपंचों के माध्यम से सिंचाई विभाग में आवेदन देने की पहल की थी। किसानों की मांग और जनप्रतिनिधियों के दबाव पर विभाग ने अचानक नहरों में जलस्तर बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए। लेकिन यह निर्णय उल्टा पड़ गया , सीपत के लगभग 50 से अधिक किसानों की धान की फसलें पानी में डूब गईं। छोटे नहरों से लगे खेतों में पानी का बहाव इतना बढ़ गया कि खेतों में जलभराव हो गया और तैयार फसलें सड़ने लगीं। क्षेत्र के नवागांव, झलमला, बनियाडीह, कैमाडीह और धनियां जैसे गांवों में जहां पानी की सख्त जरूरत थी, वहीं सीपत में जलस्तर पहले से पर्याप्त था। इसके बावजूद यहां बहाव बढ़ाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तामेश्वर कौशिक और सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने बताया कि जलस्तर बढ़ाने के बाद ही उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ और टाइमकीपर को तत्काल जलस्तर घटाने की मांग की थी, ताकि ज्यादा बहाव से फसल बर्बाद न हो। नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को सीपत के किसान जुगल किशोर वर्मा , दुबे सिंह कश्यप , तामेश्वर कौशिक सहित कई किसानों की हजारों की फसलें चौपट हो गईं। अब जबकि 15 दिन बाद धान खरीदी शुरू होने वाली है, किसान इस सोच में हैं कि कटाई कैसे करें और नुकसान की भरपाई कैसे होगी। किसानों ने शासन से फसलों की क्षतिपूर्ति और राहत राशि देने की मांग की है। वहीं, सिंचाई विभाग के एसडीओ श्री दीवान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों की मांग थी कि नहर खोला जाए। लेकिन अब वास्तविक स्थिति को देखते हुए नहर को बंद कर दिया गया है।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp