Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 लीटर कच्ची महुआ शराब महुआ लहान व शराब बनाने के बर्तन को किया जप्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर पुलिस के द्वारा शराब कोचियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। दिनाँक 31/10/2025 को मुखबीर द्वारा सुचना दिया कि ग्राम बछालीखुर्द में शराब कोचिये के द्वारा भारी मात्रा में शराब बनाकर बिक्री की जा रही है कि मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा शराब कोचिये पर त्वरित कार्यवाही करने टीम रवाना किया गया। थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा शराब कोचिये गौतम जगत के घर के बाड़ी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब व महुआ लहान व शराब बनाने के बर्तन को जप्त उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 1.गौतम जगत पिता दुलार सिंह जगत उम्र 23 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरी मेलाराम कठौतिया,आर.बिजेन्द्र रात्रे, गोविंदा जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp