Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम नगरी में मंत्री केदार कश्यप ने किए विकास कार्यों का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ विकास के नए युग की ओर अग्रसर

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

*कोण्डागांव, :—- कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम नगरी में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्राम पंचायतें इस परिवर्तन की मजबूत कड़ी बन रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गोलावंड में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत नगरी में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। ग्रामीणों में इस अवसर को लेकर उत्साह का माहौल रहा। ग्राम पंचायत नगरी के सरपंच ने शासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ अब धीरे-धीरे बदल रहा है। आज आधे से अधिक कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही पूरे हो रहे हैं, और पंचायत भवन वास्तव में विकास की नींव बन रहे हैं। उन्होंने रजत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कभी गरीबी और भुखमरी से जूझता छत्तीसगढ़ आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार ने वनोपज संग्रहण में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, किसानों को धान का अधिक दाम मिल रहा है, और महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन की अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।

उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अब विकास की राह पर अग्रसर है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। पहले जहां मेडिकल शिक्षा के लिए रायपुर जाना पड़ता था, अब बस्तर संभाग में मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।
छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सभी मांगें अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे ग्रामीणों को आजीविका के अधिक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य कमलेश्वरी सेठिया, एसडीएम अजय उराव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp