Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन पर मड़ानार में स्कूली बच्चों को दिया नेवता भोज

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

*कोण्डागांव,:—- कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मड़ानार में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ नेवता भोज कर दिन को यादगार बनाया। इस विशेष अवसर पर मंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर खीर, पूरी, दाल, भात और पनीर का स्वाद लिया। मंत्री कश्यप ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जैसे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कब हुई, राज्य के निर्माता कौन हैं, देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम क्या है। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर मंत्री को प्रभावित किया।

बातचीत के दौरान मंत्री कश्यप ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का विशेष दिन है क्योंकि उन्होंने इसे बच्चों के साथ बिताने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा – पहली बार हमारी बेटियों ने वर्ल्ड कप जीता है, यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी भी उन्हीं बेटियों की तरह मेहनत करें, अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें। मंत्री ने आगे कहा कि वे आशा करते हैं कि जब आने वाले 15-16 वर्षों बाद वे इन बच्चों से दोबारा मिलें, तो हर बच्चा किसी न किसी जिम्मेदार पद पर रहकर समाज और देश की सेवा कर रहा हो। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री ने कुपोषण के खिलाफ ‘नेवता भोज’ कार्यक्रम की शुरुआत की है

जिसके माध्यम से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल पोषण का प्रतीक है बल्कि समाज में समानता और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करता है।” इस अवसर पर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, जिला पंचायत के अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य कमलेश्वरी सेठिया, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार
आज फोकस में

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश
आज फोकस में

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह
आज फोकस में

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp