
कोंडागांव – जिला मुख्यालय कोंडागांव में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।नेहरू जी की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि वक्ताओं ने कहा नेहरू जी महात्मा गांधी के संरक्षण में स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेताओं में से एक थे और वर्ष 1947 से 1964 तक भारत का नेतृत्व किया आधुनिक भारत की आधारशिला रखने में नेहरू जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही नेहरू जी एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य भारत के निर्माता थे। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लगातार शानदार चुनावी सफलता हासिल की। 1951, 1957 और 1962 के आम चुनावों में पार्टी को उल्लेखनीय जीत मिली चीन-भारत युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद नेहरू जी की लोकप्रियता बनी रही।उन्होंने कहा कि आज भी उनका जन्मदिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।श्रद्धांजलि सभा मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल,सकुर खान, नरेन्द्र देवांगन,विशाल शर्मा, संजय करन,कमलेश दुबे,महिला नेत्री लेखनी प्रधान, अंजू जोशी, रविन्द्र दीवान, शाहनवाज खान,बुधराम मरकाम सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।









