
*गरियाबंद*:- जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने अपने क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम रजनकटा एवं खट्टी में विभिन्न निर्माण कार्यों का ग्रामवासी के साथ विधिवत भूमिपूजन किया गया और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।
जिसमें रजनकटा शितला तालाब में पेवर ब्लाक 2.60 हजार, ग्राम खट्टी मां मौली मंदिर जीर्णोद्धार 5 लाख, मौली मंदिर प्रांगण में रंग मंच निर्माण 02 लाख, बरदेव चबूतरा निर्माण 01 लाख, खट्टी में रंग मंच निर्माण 03 लाख रुपए का भूमि पूजन कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति शिवांगी ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है।
खासकर हमारे ग्रामीण क्षेत्र में में निवासरत परिवारों के जीवन को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का मूलभूत सुविधाओं, निर्माण कार्यों तथा आवश्यक जरूरतों सड़क, बिजली,पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। राजिम विधायक रोहित प्रयास से निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

इस दौरान किशन कंडरा महामंत्री भाजपा मंडल गरियाबंद, दुलारी साहू जनपद सदस्य छुरा , तेज कुंवर/किशन कंडरा सरपंच ग्राम पंचायत रजनकटा खरक राम साहू , सोमनाथ धुरू पंच, वीणा बाई साहू, वीणा कंडरा,सवीता कशयप पंच,मीलन पटेल पंच,खेमेशवरी साहू पंच, हेमलता दीवान पंच ,दौलत राम साहू, कन्हैया पटेल,गुलाब यादव,जैराम साहू, चंद्रशेखर गोस्वामी उपस्थित रहे।









