Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महानदी तट तोड़ रेत लूट रहे माफिया, सरपंच ने झाड़ा पल्ला

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- बारिश खत्म होते ही रेत माफियाओं ने फिर सिर उठा लिया है। अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पारागांव क्षेत्र में गोबरा-नवापारा के पास महानदी के तट को ही खोदकर दिन-दहाड़े अवैध रेत खनन किया जा रहा है। मशीनों से तटबंध की मिट्टी उड़ाई जा रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सरकारी राजस्व को चूना लगाते हुए माफिया हाइवा व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर बेखौफ निकल रहे हैं।

ग्रामीणों में इससे भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अवैध खनन से न सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि तट टूटने से पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ सकता है। गांव की भौगोलिक स्थिति पहले से ही खराब हो चुकी है। लोग डरे-सहमे हैं, लेकिन माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि दिन में भी खुलेआम खनन हो रहा है।

ग्राम पंचायत पारागांव के सरपंच भोले सोनकर पर उठ रहा है सवाल। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच को सब पता है, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। जब उनसे बात की गई तो सरपंच ने पल्ला झाड़ते हुए कहा, “हमें जानकारी है। हमने शासन-प्रशासन को अवगत करा दिया है। अब आगे की कार्रवाई प्रशासन की है।”

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरपंच को पूरी जानकारी है तो मौके पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? क्या सरपंच की मौन सहमति तो नहीं मिली हुई है?

इलाके में अवैध रेत खनन का यह खेल पिछले कई दिनों से चल रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे तटबंध को खोखला किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक आंखें मूंदे रहते हैं और माफियाओं पर कब लगाम कसी जाती है।

*क्या कहते हैं एसडीएम*

इस मामले में अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने कहाकि सम्बंधित विभाग मामले की जानकारी दे दी गई हैं, जल्द ही बड़ी कार्यवाही होंगी.

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp