Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशा परिवार तोड़ता है, संकल्प समाज जोड़ता है: हेमंत पटेल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दिलाई नशामुक्ति के लिए जागरूक रहने और समाज को प्रेरित करने का संकल्प

 

सीपत…..शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सीपत में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागृति का सशक्त संदेश देते हुए ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से नशा छोडऩे और छोडऩे के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। पंचायत सचिव हेमंत पटेल ने सरपंच, पंचगण और उपस्थित ग्रामीणों को नशा त्यागने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू, पंचगण नरेश कुमार सूर्यवंशी, दीपक यादव, अमित धीवर, लच्छी वर्मा, उमेंद्र सूर्यवंशी, पोषण सत्यार्थी, संजय वर्मा, गोपी धीवर, राजू धीवर, दिलीप वर्मा, गोपी वर्मा, उत्तम धीवर, रामायण भोई, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। शपथ के दौरान पूरा माहौल संकल्प गूंज से भर उठा—‘नशा नहीं करेंगे, न करने देंगे’, ‘बदलाव की शुरुआत स्वयं से’, ‘नशा मुक्त ग्राम–नशा मुक्त भारत’ जैसे उद्घोषों से परिसर प्रगाढ़ संकल्प से भर गया।

नशे की लत एक बीमारी इससे दूर रहना ही समझदारी है,,,, सचिव हेमंत पटेल

सचिव हेमंत पटेल ने नशामुक्ति शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि नशा किसी व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। आज सीपत ने जो संकल्प लिया है, वह केवल औपचारिकता नहीं बल्कि व्यवहार में उतारने का वादा है। गांव एकजुट हो तो नशा अपने आप दूर हो जाता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जल्द ही जनजागरूकता अभियान, घर-घर अपील और युवाओं की विशेष काउंसलिंग भी शुरू करेगी।

नशा शरीर नहीं बल्कि परिवार समाज के लिए हानिकारक है : सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार

सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने कहा कि गांव का भविष्य हमारे युवा हैं। यदि उन्हें नशे से बचा लिया जाए, तो पूरा गांव सुरक्षित और प्रगतिशील बन सकता है। पंचायत सीपत नशामुक्ति को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं,

बल्कि सामाजिक आंदोलन बनाने जा रही है। हर घर में जागरूकता फैलाई जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता को सराहते हुए कहा कि आज सीपत ने एक आदर्श मॉडल गांव बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नशा से सिर्फ शरीर नहीं बल्कि परिवार बर्बाद होता है l इसकी अनदेखी करना समाज के लिए अभिशाप है l

नशा छोडऩा व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी : उपसरपंच सीपत श्यामा शशिकांत साहू

उपसरपंच श्यामा शशिकांत साहू ने कहा कि नशामुक्ति तभी सफल होगी, जब लोग अपने मित्रों, परिवार और समुदाय को भी नशा न करने की प्रेरणा दें। यह केवल अपनी सेहत की बात नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा का प्रश्न है। सीपत का यह संकल्प आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ वातावरण देगा। उनका कहना था कि पंचायत आने वाले दिनों में विद्यालयों व मोहल्लों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp