पर्यावरण की धज्जियां उड़ाई जा रही है पर्यावरण विभाग खामोश
बाहुबली कंपनी में लगी गाड़ी डामर के टैंकर का इंश्योरेंस खत्म होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रही रोड पर आरटीओ के अधिकारी खामोश
एन एच 45 पर कब होगी कार्रवाई कब जागेंगे अधिकारी
बिलासपुर –रतनपुर से कारीआम घाटी तक एन एच 45 का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया एन एच 45 रोड निर्माण कार्य में अनियमितता के साथ और दबंगई के साथ जो कार्य किया जा रहा है
जिसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है आपको बताना लाजिमी होगा कि ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा लगातार जब शिकायतें की जाती है तो उच्च अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लेते हैं ऐसा ही एक मामला दार सागर में लगे डामर प्लांट का है जहां पास डामर टैंकर डामर लेकर एन एच 45 रोड पर डामर बनाने का कार्य करती हैं जिसकी ऑनलाइन इंश्योरेंस की जांच की गई तो पता चला यह एक्सपायरी हो गया है
और 2 साल का एक्सपायरी शो कर रहा है और साथ ही साथ पर्यावरण के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं रोड से लगे डामर प्लांट पर कोई भी कार्यवाही अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है यदि डामर प्लांट पर लगे गाड़ी डामर टैंकर का विस्फोट यदि होता है तो रोड से लगे महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर यदि कोई राहगीर उसकी चपेट में आएगा उसकी जवाबदारी कौन होगा

ऐसे बहुत सवाल है जो अधिकारियों की इर्द-गिर घूमते हैं परंतु अधिकारी इस पर संज्ञान लेने के छोड़ बाहुबली कंपनी की तारीफ करते हैं

*एन एच बाहुबली कंपनी के कर्मचारियों का इमारती लकड़ियों से बनाते है खाना वन विभाग मौन क्यो इस खामोशी का मतलब सहयोग तो नहीं*
एन एच 45 में वन विभाग द्वारा सड़क के किनारे लगे पेड़ काटकर डिपो कोटा के कश्टगार भेजा जाता है जब मीडिया की टीम बाहुबली कंपनी के डामर प्लांट पर पहुंची तो वहां के कर्मचारी व मजदूर के द्वारा वन विभाग की कटी हुई इमारती लकड़ियों को चूल्हे में डालकर आग लगाकर खाना तैयार किया जा रहा है
अब यह बहुत बड़ा सवाल है कि इतने अधिकारी वन विभाग के लगने के बाद भी लकड़ी क्यों नहीं पहुंच रही है और क्यों इमारती लकड़ियों से खाना बनाया जा रहा है क्षेत्र के रेंजर के द्वारा इस पर कार्यवाही की जाएगी या नहीं









