
बनियाडीह में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीपत ने फाइनल में सेलर को हराया
सीपत,,,,,किसी को अपने मंजिल पाने के लिए जीवन में महत्वपूर्ण माध्यम मेहनत और अनुशासन जरूरी होता है l जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास में शिक्षा के साथ खेल आवश्यक है l उच्च स्तरीय सुविधाओं की कमी के बावजूद भी ग्रामीण स्तर से प्रतिभावान खिलाड़ी देश प्रदेश में नाम रोशन कर रही है l हार और जीत दोनों जीवन के लिए महत्वपूर्ण पहलू है l उक्त बाते सीपत क्षेत्र के बनियाडीह में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र धीवर सदस्य जिला पंचायत ने अपनी बात कही l धीवर जी ने विजेता और उपविजेता एवं अन्य टीमों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l
प्रतियोगिता में कुल सीपत की टीम ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और सेलर ने निर्धारित 10ओवरों में सात विकेट खोकर 92 रन बनाया सीपत की टीम ने नौ विकेट खोकर 93रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर जीत हासिल किया l सेलर के आल राउंडर चंदू ने अपने टीम के लिए 35रन और 3विकेट का महत्वपूर्ण योगदान दिया फिर भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाया l सीपत टीम की ओर से खेलते हुए विक्की ने 34 रन ,विपिन, दीपेश को दो दो विकेट अजय राजा को एक एक विकेट मिला l सेलर के गेंदबाजी में चंदू को तीन, प्रदीप सुमित को दो दो

कृष्णा अभिषेक को एक एक विकेट प्राप्त हुआ l फाइनल में मैंन आफ द मैच
व मैंन आफ द सीरीज का पुरस्कार सेलर के आल राउंडर चंदू को मिला lविजेता टीम सीपत को 17001 रुपए एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम सेलर की टीम को 9001 रुपए व ट्रॉफी तृतीय स्थान बिटकुला टीम को 5001 रुपए व ट्रॉफी चतुर्थ स्थान बलौदा चारपारा 3001 रुपए व ट्रॉफी का पुरस्कार दिया गया l
फाइनल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत, अहमद मोमिन संचालक बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला खम्हरिया, प्रमोद जायसवाल जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सचिव,धरम लाल कौशिक, कविता तामेश्वर सिदार सरपंच बनियाडीह सहित ग्राम के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे l






