Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गीता जयंती पर्व पर भव्य कार्यक्रम बरपाली आश्रम में ,मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती की पावन पर्व पर नंदेश्वर आश्रम बरपाली में दो दिवसीय संत भगवंत दर्शन मेला का आयोजन किया गया

, जिसमें श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का मंगलमय पदार्पण हुआ l विगत ग्यारह वर्षो से चली आ रही सत्संग दर्शन मेला का आयोजन पूज्य श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी की सानिध्य में किया जा रहा है । पूज्य स्वामी जी के करकमलों से नवनिर्मित सी सी रोड का लोकार्पण किया गया। यह स्थान पूज्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद जी महाराज का तपो स्थली रहा है। मूल रूप से श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना से पूज्य स्वामी सदानंद महाराज जी ऐसे संत रहे, जिन्होंने आदिवासी अंचल खासकर गौरेला पेंड्रा, मरवाही केंदा,रतनपुर, बेलगहना क्षेत्र में सनातन धर्म की ध्वज लहराई।

उसी गुरु परंपरा को पूज्य स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज मर्यादानुरूप धर्म ध्वज को निरंतर फहराते हुए, इस आदिवासी अंचल में धर्म के प्रति लोगों को जागृत कर रहे है, जिससे सभी जाति वर्ग लाभान्वित हो रहे है, चाहे वो आदिवासी समाज से कंवर,गोंड, उरांव बैगा,या अन्य पिछड़ा गर्व हो। पूज्य स्वामी जी द्वारा तिथि अनुसार सभी आश्रमो में सत्संग मेला व अन्य धार्मिक अनुष्टानों का आयोजन किया जा रहा है, पूज्य श्री के आगमन पर क्षेत्रीय यदुवंशियों के द्वारा राऊत नाच करते हुए स्वागत सत्कार कर आरती वंदन किया गया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की यह आश्रम महापुरुषों की तपो भूमि रहा है l

यहां एक प्राचीन तालाब है जहां खुदाई पर अनेक देवताओं की मूर्ति प्राप्त हुई है क्षेत्रीय समितियों के द्वारा मड़ई मेला का आयोजन भी भव्य रूप से किया जाता है l पूज्य स्वामी जी अपने उदबोधन में सभी श्रद्धालु भक्तो को संदेश दिए की गुरु के प्रति सदैव निस्वार्थ प्रेम व अस्था रखे , गुरु का स्वरूप का सदैव ध्यान करते हुए अपने दैनिक कार्य करते रहे, और गुरु के नाम का स्मरण करे इससे शिष्य का कल्याण हो जायेगा ।

कार्यक्रम पश्चात श्रद्धालु भक्त मेले का भी आनंद उठाए आश्रम परिसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया, साथ ही संगीत के साधकों ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध किए ,इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा जिनमे नंदेश्वर आश्रम समिति ,सेवा समिति ,ग्रामवासी ,ग्राम पंचायत ,पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा l

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp