
*गरियाबंद* :- ग्राम खुटेरी में विगत 10 वर्षो से संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल में भवन निर्माण नही होने के कारण मिडिल स्कूल व अतिरिक्त कमरा में कक्षाये संचालित हो रही है जिसके कारण छात्रों शिक्षकों व ग्रामवासियों को अध्ययन अध्यापन सम्बन्धी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त सम्बन्ध में ग्रामवासियों द्वारा कई वर्षो से बार बार शाला भवन निर्माण की मांग किया जा रहा था किंतु इस पर उचित कार्यवाही नही किया जा रहा था। विगत दिनों ग्राम कौंदकेरा में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के समक्ष ग्राम पंचायत खुटेरी के सरपंच बेनीशंकर साहू के द्वारा किये गये मांग को स्थानीय विधायक रोहित साहू के माध्यम से शिक्षा मंत्री तक प्रमुखता से प्रेषित किया गया जिस पर गम्भीरता से विचार करते हुए मंच के माध्यम से शिक्षा मंत्री द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल खुटेरी में भवन निर्माण करने की घोषणा की गयी। जिससे ग्रामवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है। यह घोषणा होते ही ग्राम के सरपंच बेनी शंकर साहू पंचगण शाला विकाश समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा विधायक निवास राजिम पंहुचकर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विधायक रोहित साहू व सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच बेनीशंकर साहू उपसरपंच ढालचंद निषाद शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारिक साहू ग्रामीण अध्यक्ष चितरंजन सेन ,लेखन, बिसेलाल, प्रह्लाद, खेमू, राजेश, लेखु, येनसिंग, गयाराम, मयाराम, रमऊ, चिंताराम, लोकेश, शंकर, चितरंजन, वेदप्रकाश, ढेलू, सचिव, नूतन, कांसी, भारत, भंगू, सुखराम, इतवारी, उदेराम, उमेद, दौलत, जगदीश, डॉक्टर, खिल्लू, भुवन, हीरालाल, प्रेमलाल, धनुष, दुष्यंत, पप्पू, लीलाराम, हरिलाल अश्वनी, डेरह, तेजराम, नेमू, टेमन, हुलस, रामजी, खेमचंद, धनजी, हेमंत, युगलकिशोर, जितेन्द्र, रिखी आदि उपस्थित रहे।









