Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, दिल्ली में होने वाले घेराव को लेकर हुई चर्चा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…मंगलवार को व्यापारी धर्मशाला रतनपुर मे कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद पुष्पकांत कश्यप ने उक्त बैठक का आयोजन करवाया जिसमें रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस समन्यवक शीतल जायसवाल, सुनील अग्रवाल पार्षद वार्ड 4, कुलदीपक दुबे वार्ड 3 पार्षद प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता शिवा पांडे, रामनीहोरा कमलसेन विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर,लम्बोदर कश्यप, अविनाश श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, कृष्ण कश्यप आशीष केवट आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने दिल्ली में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित आक्रोश-मार्च के तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने हेतु आव्हान किया एवं रूपरेखा तैयार की।
बैठक में युवा कांग्रेस के संगठन सृजन तथा संगठन विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। जिसमें बूथ स्तर में जाकर युवाओं को जोड़ने की बात कही गई , वही देश के राष्ट्रव्यापी ज्वलंत वोट चोरी के मुद्दे व प्रदेश की भाजपा सरकार की असफलता से निर्मित स्थानीय मुद्दे जैसे धान खरीदी में हो रही परेशानी, अवैध शराब की बिक्री, भ्रष्टाचार एवं अन्य मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई वही प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं को सहयोग करने हेतु युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रभारी ने अपील किया है एवं युवा कांग्रेस के आगामी कार्यों योजनाओं, रणनीतियों को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp