Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

. नीलेश पाण्डेय बने रतनपुर थाना के नए प्रभारी

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों के तबादले संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को थाना प्रभारी रतनपुर से रक्षित केंद्र बिलासपुर, निरीक्षक नीलेश पाण्डेय को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक किशोर केवट को सिरगिट्टी से थाना प्रभारी तोरवा तथा निरीक्षक अभय सिंह बैस को तोरवा से थाना प्रभारी सिरगिट्टी पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक उमेश साहू को बिल्हा से चकरभाठा, निरीक्षक उत्तम साहू को चकरभाठा से शिकायत शाखा/पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निरीक्षक अजहरुद्द्दीन को प्रभारी एसीसीयू से थाना प्रभारी मस्तूरी, निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बिल्हा तथा निरीक्षक अनिल अग्रवाल को रक्षित केंद्र से कानून व्यवस्था (अति. पुलिस अधीक्षक, शहर कार्यालय) में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य को थाना सकरी से प्रभारी एसीसीयू बनाया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन तबादलों से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp