Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत की MGR रेल लाइन में ठेका श्रमिक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

मृतक के परिजनों ने किया थाने का घेराव.. कहा आत्महत्या नहीं हत्या

घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने संदेह जाहिर करते हुए थाने का घेराव कर दिया कहा कि, मृतक आत्महत्या नहीं किया है उनका किसी में हत्या हुई है ,जिसका जिम्मेदार लोगों के ऊपर कार्यवाही की मांग की है l

सीपत – एनटीपीसी सीपत की एमजीआर रेल लाइन पर बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे एक ठेका श्रमिक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी श्री सुरेश कुमार वस्त्रकार के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ दल ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएचसी सीपत भेजा गया।

एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि, शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीित होता है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास के तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp