Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान खरीदी पर सरकार की मंशा संदेहास्पद, विधानसभा में होगा घेराव: अटल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….धान उपार्जन केंद्र रतनपुर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा किसान जन चौपाल लगाया गया इसमें किसानों को होने वाली समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करने हेतु कार्रवाई की गई इस चौपाल में तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत पटवारी दिलीप परस्ते जिला सहकारी बैंक के मैनेजर,मंडी प्रबंधक राकेश श्रीवास,रवि चित्रकार सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक ने सुनी किसनो की समस्या…

धान उपार्जन केंद्र में लगी इस किसान जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष धान खरीदी में किसानों को हो रही बहुत सारि समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था जिसमें कई किसानों ने बताया कि उनका का एग्रिस्टेक पंजीयन में गड़बड़ी है तो किसी किसान का रखबा घटा दिया गया है

टोकन काटने में सबसे ज्यादा समस्या है क्योंकि 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन माध्यम से किसान को खुद काटना है जिसमें सर्वर को बहुत ज्यादा समस्याएं सामने आ रही है इसके अलावा रतनपुर धान उपार्जन केंद्र 256 में कांग्रेस सरकार के समय में 2300 क्विंटल प्रतिदिन धान की खरीदी की जाती रही है लेकिन साय सरकार के आने के बाद उसे घटाकर के प्रतिदिन 1100 कुंटल धान खरीदी किया जा रहा है

विधानसभा में उठाएंगे किसनो की समस्याओ विधायक अटल श्रीवास

इन सब समस्याओं पर विधानसभा में सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा,सरकार की मंशा स्पष्ट है सरकार किसान का धान खरीदी न हो इसीलिए किसानों को तरह-तरह के नियमों में फंसा कर परेशान किया जा रहा है महासमुंद जिले में घटी घटना से भी इस कुंभकर्णी सरकार की नींद नहीं टूटी जहां एक किसान ने टोकन नहीं करने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया

और इसी प्रकार की घटना किसी जिले में ना घटे इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन और हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है, कांग्रेस की निगरानी सभी उपार्जन केंद्रों में बना सी गई है जिनका काम है किसानों की हर संभव मदद करना यदि निगरानी समिति के संज्ञान में किसी किसान की कोई समस्या आती है तो वह उसे त्वरित संबंधित अधिकारी से निराकरण करने हेतु पहल कर रहे हैं मेरे संज्ञान में कोई समस्या आने पर अपने स्तर पर त्वरित कार्यवाही करवाई जा रही है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे….

कार्यक्रम में रतनपुर के ब्लॉक समन्वयक शीतल जायसवाल,ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,सुभाष अग्रवाल,शिवा पांडे,मदन कहर, रामगोपाल कहर,जितेंद्र चंदेल,पार्षद पुष्प कांत कश्यप,रियाज खोखर,सावन यादव,संजीवजायसवाल,सैफ अली,विमल सोनी, संतोष सोनी,कुलदीपक दुबे,रॉकी अनुरागी, संजय कोशले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किस भी उपस्थित थे जिन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक महोदय के सामने तहसीलदार से सुधार हेतु निवेदन किया

जिस पर तहसीलदार ने तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यवाही की जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं जिनकी समस्याएं अन्य प्रकार की थी उसे भी निराकरण करने हेतु तहसीलदार को रिमार्क करवाया गया है।विधायक ने कहा साय सरकार की धान खरीदी की मंशा अस्पष्ट दिखाई पड़ रही है, किसान परेशान है कही टोकन को लेकर तो कही रकबे के घटने के कारण रतनपुर समिति में पर्याप्त व्यवस्था है पर सरकारी नियमों में उलझे किसानों की पीड़ा सुनने समझने वाला कोई नहीं है विधानसभा सत्र में धान खरीदी को लेकर इस सरकार को घेरा जाएगा सरकार को किसान की उपज का एक एक दाना ले कर उनकी मेहनत का उचित मूल्य देना ही होगा। क्षेत्र के किसानों को समस्या न हो इस न मेरा विशेष ध्यान है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp