Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोगी अमराई चौक पर भीषण हादसा, स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 1 जोगीअमराई में शनिवार शाम 7:00 को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। युवती पुष्पांजलि पाव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पांजलि पाव SBI कियोस्क में कार्यरत थीं और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

युवती की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं वार्ड और नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

अपील: यदि किसी नागरिक के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो रतनपुर थाना को सूचित करें।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp