
जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने कृत संकल्प :– दिलीप लहरिया
क्षेत्र में विकास मेरी पहली प्राथमिकता :–राजेंद्र धीवर
सीपत,,,,, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत जिला पंचायत क्रमांक 10 में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने 48 लाख का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया l
जिसमें ग्राम पंचायत पोड़ी में आंगनबाड़ी भवन 12लाख , ग्राम पंचायत लूथरा में सांस्कृतिक मंच 10 लाख सीसी रोड 4 लाख भूमिपूजन, ग्राम पंचायत जेवरा में गोदाम भवन 12लाख भूमिपूजन लोकार्पण सीसी रोड 8 लाख शामिल है l
कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि क्षेत्र के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रुप प्रदान करना मेरा दायित्व है l सबका विकास हो यही मेरा ध्येय रहा है l आप लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है, तो मै उस भरोसे को कायम बनाए रखूंगा l
सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है l गुणवत्ता के साथ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल की व्यवस्था मेरा कराना उद्देश्य रहा है l

इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर,सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी मनोज खरे, सदस्य जनपद प्रतिनिधी देव सिंह पोर्ते, जनपद सदस्य देवेश शर्मा,मूलचंद पटेल सरपंच जेवरा,लालचंद कमरों,प्रमोद जायसवाल, सूरज शेष,पुष्कर सिंह मेरावी, गोपी पटेल पूर्व जनपद सदस्य,धनीदास महंत, नारायण सिंह श्याम, सुरेश उपसरपंच खोनद्रा, प्रमोद शर्मा,ललित आमों, हरनारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l









