Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…. नगर के रानीपारा मोहल्ले की रहने वाली पिंकी लोधी ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन से पूरे रतनपुर का नाम रोशन किया है। साधारण व गरीब परिवार में जन्मी पिंकी, संतोष लोधी की पुत्री हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को उड़ान दी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर आज देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर हो गई हैं।

पिंकी लोधी की पहली ट्रेनिंग तमिलनाडु में संपन्न हुई, जहां उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात उनकी पोस्टिंग दिल्ली में हुई है। देश की राजधानी में तैनाती मिलना पिंकी के साथ-साथ रतनपुर नगर के लिए भी गर्व का विषय है।

15 तारीख को पिंकी लोधी अपने गृह नगर रतनपुर पहुंचेंगी, जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। नगरवासी महामाया चौक पर एकत्र होकर अपनी इस होनहार बेटी का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। यह स्वागत केवल एक जवान का नहीं, बल्कि उस संघर्ष की जीत का प्रतीक होगा, जिसने गरीबी को पीछे छोड़कर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है।

पिंकी लोधी की सफलता आज उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने हौसले को टूटने नहीं देतीं। एक गरीब परिवार की बेटी का अपने पैरों पर खड़ा होकर देश सेवा में योगदान देना यह साबित करता है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सपना असंभव नहीं।

रतनपुर नगर को पिंकी लोधी पर गर्व है—
बेटी हो तो पिंकी जैसी, जो अपने नगर और देश दोनों का मान बढ़ाए।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp