
रतनपुर थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी धान से भरे एक माजदा वाहन को जप्त किया है। धान खरीदी से संबंधित कोई भी वैध बिल अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने चोरी की मशरूका होने की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर को सूचना मिली थी कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से अवैध रूप से धान लेकर ग्राम तेंदुभाठा (थाना रतनपुर) की ओर कृषि उपज मंडी में बेचने जा रहा है।सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा वाहन चालक ने अपना नाम रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर बताया। जांच के दौरान चालक द्वारा माजदा में लदे 150 बोरी धान के संबंध में कोई भी वैध खरीदी-बिक्री दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।इस पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के प्रावधानों के तहत वाहन एवं धान को मौके पर ही जप्त कर विधिवत कार्रवाई की। मामले की सूचना तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।









