कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से कोटा विधानसभा क्षेत्र में बन रहे पीएम जनमन सड़क निर्माण में ठेकेदार एवं अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ताविहीन सड़क के निर्माण पर कठोर कारवाई करने का मांग किया गया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जांच कर दोषियों के विरूध्द कारवाई करने आश्वस्त किया गया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विकासखंड में जनमन से 33सड़क स्वीकृत है जिसमे 26 सड़क का निर्माण एक मात्र ठेकेदार सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में रेत गिटटी डामर जैसे अत्यावश्यक समाग्री में अमानक का उपयोग कर गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है
ठेकेदार द्वारा निर्मित सड़के 15 दिवस के अंदर ही उखड़ जा रहा है किन्तु संबंधित अधिकारीयो द्वारा कभी भी सड़क की जांच नही किया गया और नही प्रगतिरत सड़को का कभी मौका निरीक्षण किया जाता है। अधिकारियों को तो कौन कौन से रोड स्वीकृति हुए है तथा कौन कौन से बन रहे है तक की सही जानकारी नही है जो अत्यंत ही निराशाजनक है। अधिकारियांे द्वारा ठेकेदारों से साठगांठ करते हुये भ्रष्टाचार करने की खुली छूट प्रदान कर संरक्षण दिया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुये आदिवासी ग्रामीणों के खेतों से मिटटी निकाल लिया जा रहा अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कोटा एक सुदूर आदिवासी वनांचल क्षेत्र है जिसमें बैगा सहित अनेक पिछ़डी जनजातीय समुह निवास करते है। कोटा क्षेत्र में पिछड़ी जनजाति के सुविधा हेतु पी.एम.जन.मन योजनांतर्गत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
जिसमें कई सड़को का निर्माण पूर्ण हो चुका है और कई सड़को का निर्माण प्रगतिरत है। सरकार विशेष पिछ़डी जनजातीय समूहो की समाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति को बेहतर बनाने के साथ मुख्यधारा से जोड़ने एवं सुगमता से आवागमन करने हेतु बारहमासी सड़क संपर्क सुविधा प्रदान करने पी.एम.जन.मन सड़क का निर्माण किया जा रहा है किन्तु उक्त महत्वपूर्ण योजना को ठेकेदार एवं अधिकारीयों द्वारा मिलीभगत कर अनियमितता करते हुये घोर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कोटा विधायक ने आदिवासियों के सुविधा एवं विकास हेतु निर्मित एंव प्रगतिरत समस्त पीएम जनमन सड़क निर्माण की जांच करवाकर भ्रष्टाचार करने वाले संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।









