
श्री राम सदन तखतपुर में सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य सनातन हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर के विभिन्न हिंदू समाजों के सदस्य, समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह एवं आईएएस एकेडमी के संचालक बृजेंद्र शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मंच पर अतिथियों के रूप में सुरेंद्र प्रधान, कुलवंत सिंह हुरा एवं पुष्पलता रात्रे श्रीमती सोना महतो मौजूद रहे।

हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म एक सार्वभौमिक सनातन धर्म है, जो “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सरलता और सहजता है तथा यह संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करता है। वर्तमान समय में हिंदुओं को संगठित होकर एकजुट होने की आवश्यकता है।

डॉ. सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका विरोध किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी चिंता जताते हुए हिंदू समाज से संगठित रहने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता बृजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो सभी के हित की बात सोचता है और सबका भला चाहता है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, जो चिंताजनक है। बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश को भारत ने आज़ादी का तोहफा दिया, वही आज भारत को अपना शत्रु मानकर हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है, जिसका विरोध आवश्यक है।

सम्मेलन में कुशमीत सिंह बग्गा ने वीर बाल दिवस पर अपने विचार रखते हुए हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया। कार्यक्रम में नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को रोचक और आकर्षक बनाया।
हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तखतपुर क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर आपसी सामंजस्य, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन विवेक पांडे एवं कोमल सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। सम्मेलन में तखतपुर में निवासरत विभिन्न हिंदू समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहे, जिन्होंने मंच पर आकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में श्रीमती कमला क्षत्रीय द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर
विधायक तखतपुर विवेक पांडे गलीराम प्रजापति अनिरुद्ध द्विवेदी सुशील सिंगरावल गोवा राम सारथी नवीन सिंह ठाकुर अरुण चौहान कोमल सिंह ठाकुर अजय यादव शिव देवांगन नारायण सिंह शिव निर्मलकर विजय का अमृत बलदेव गुप्ता सरजू यादव संदीप पटेल शैलेंद्र प्रधान विश्वनाथ यादव कैलाश अग्रवाल रामायण जायसवाल प्रदीप कौशिक कृष्ण कुमार साहू राकेश मंदानी मुन्ना श्रीवास राजाराम विश्वकर्मा जनक ताम्रकार बंसी पांडे
पूजा मक्कार गौरी देवांगन अनुपम पांडे पूजा गुप्ता परविंदर हारा नोहर ठाकुर तिलक देवांगन विशाल विश्वकर्मा गोवर्धन विश्वकर्मा दिलीप तोलानी सुनील कौशिक सुनील साहू राजेंद्र बंसल कमल सिंह छतरी संजय निर्मलकर हेमंत पटेल प्रमोद दूरी राकेश कश्यप प्रधान बागेश्वर ठाकुर किशन पांडे रोशन ठाकुर केसर ठाकुर रोहन सिंह ठाकुर प्रमोद ठाकुर अंकित अग्रवाल अभिषेक पांडे अजय देवांगन उपस्थित रहे









