बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सिविल लाईन एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चिल्हर गंजा बेचने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गंजा एवं बिक्री की रकम जप्त की है।

थाना सिविल लाईन क्षेत्र (मिनी बस्ती) से गिरफ्तार आरोपी
श्रीमती केजा बाई, पति छेदी खांडे, उम्र 55 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त — 200 ग्राम गंजा, ₹240 बिक्री रकम
श्रीमती जाहिरन बी, पति हारून खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त — 220 ग्राम गंजा, ₹640 बिक्री रकम
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी
राजू दास मानिकपुरी, पिता अर्जुन दास मानिकपुरी, उम्र 55 वर्ष
निवासी — बछेरापारा वार्ड नं. 08, तिफरा
जप्त — 570 ग्राम गंजा
मन्नू यादव, पिता महेश यादव, उम्र 26 वर्ष
निवासी — यादव नगर, तिफरा
जप्त — 593 ग्राम गंजा
मुख्य सप्लायरों तक पहुँचेगी पुलिस
पुलिस द्वारा इस पूरे अवैध नशा नेटवर्क की End to End जांच की जा रही है, ताकि इसके मुख्य सप्लायरों तक पहुँचकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






