छले गए मनरेगाकर्मी, आंदोलन की बनी रणनीति
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने प्रांतीय बैठक में फरवरी 2026 से अनिश्चित कालीन हड़ताल मे जाने का लिया निर्णय
नियमितीकरण सहित रोजगार सहायकों का ग्रेड पे तथा 18 माह से लंबित मानव संसाधन नीति को तत्काल लागू करने की मांग
*20 साल लगातार सेवा देने के बाद भी सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा के लिए तरस रहे मनरेगा कर्मी, अब अपनी मांगो के पूर्ण होने पर ही वी बी _ जी राम जी को फील्ड में उतारेंगे*
*रायपुर _ फरवरी 2026*_ छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अपने वर्षो पुरानी मांगो को पूरा कराने उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों से बारम्बार मुलाकात कर समस्त मनरेगा कर्मियों के नियमितिकरण, ग्राम रोजगार सहायकों के ग्रेड पे निर्धारण व तत्काल मानव संसाधन नीति लागू करने हेतु सैकड़ो बार ज्ञापन सौंपा। मनरेगा योजना में 20 वर्ष से अपनी सेवा दे रहे इन कर्मचारियों के सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा को लेकर कोई भी पहल नहीं कि गई। हालांकि सरकार बनने के बाद इनकी मांगों के लिए कमेटी बनी जिसे 15 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी थी किंतु 2 साल बाद भी इनकी मांगों के संबंध में कोई पहल नहीं कि जिससे मनरेगाकर्मी अपने आप को छला सा महसूस कर रहे हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर रविवार को रायपुर में महासंघ की प्रांत स्तरीय बैठक आहुत की गई, जिसमें सर्व सम्मति से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने की रणनीति बनी है ।
ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदाय की गारंटी देने वाले मनरेगा कर्मी नौकरी के 20 वर्षों बाद भी सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विगत दिनों भारत वर्ष के समस्त राज्यों के कर्मचारी संघों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वी सी मे श्री अजय सिंह क्षत्री, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ को संबोधित करते हुए राज्य शासन के द्वारा समय समय पर कर्मचारियों को अस्थायी से स्थायी करने, उनकी सेवा सुनिश्चित करने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन से चर्चा कर पहल करने का आश्वासन भी दिया था, जिससे उपमुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया था।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री/ पंचायत मंत्री ने मनरेगा कर्मचारियों की व्यथा को सुनकर 18 माह से लंबित मामले मे आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा को जल्द से जल्द एच आर पॉलिसी के संबंध में कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने की बात कही थी तथा आयुक्त मनरेगा के द्वारा भी 03 जनवरी 2026 को 1 माह के भीतर HR policy लागू करने आश्वाशन दिया था, लेकिन आज पर्यंत सफल परिणाम नहीं आने व मांगो के पूरा नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने आहूत अपने प्रदेश स्तरीय भौतिक बैठक शादाणी दरबार, रायपुर मे माह फरवरी 2026 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णयl
साथ ही विकसित भारत _ गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण को अपने मांगो के पूरा होने के बाद ही जमीनी स्तर पर क्रियांवित करने का निर्णय लिया है l
साथ ही यदि 15 दिवस के भीतर ग्राम रोजगार सहायको का वेतनमान निर्धारण तथा नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त मनरेगा कर्मियों के हित में सेवा व सामाजिक सुरक्षा की बिंदुओं को समाहित करते हुए मानव संसाधन नीति लागू नहीं की जाती है तो इसी माह से अनिश्चित कालीन हड़ताल मे उतरने का निर्णय उक्त बैठक में उपस्थित सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष व सक्रिय साथियो के द्वारा लिया गया है।









