Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत भगवंत दर्शन मेला हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना:—,वनांचल क्षेत्र बेलगहना टेंगनमाड़ा के समीप स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम ग्राम कुरुवार में फाल्गुन मास अष्टमी के शुभ अवसर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। विगत 24 वर्षों से यह परम्परा भव्यता से किया जा रहा है। पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण होने पर भव्य स्वागत किया गया। हनुमानगढ़ी आश्रम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है,यहाँ आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को यहाँ की ऊर्जा से मन को शांति मिलती है। यह आश्रम इस क्षेत्र मे आस्था का केंद्र बना हुआ है। जिस प्रकार अयोध्या धाम में पहाड़ के ऊपर स्थित हनुमानगढ़ी की भांति यहाँ भी पहाड़ के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी विराजमान है इसीलिए यहाँ को भी हनुमानगढ़ी कहा जाता है।

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना से संबंधित यह आश्रम भी है,पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में ये पुरा आयोजन किया जाता है। पूज्य स्वामी जी की परम सानिध्य मे पूरे वर्ष सभी आश्रमों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने कहा की यहाँ की महिमा अनेक है,जो भी श्रद्धा भक्ति भाव के साथ उस संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करेगा उसका सभी कार्य सिद्ध होगा हनुमान जी की महिमा अपार है, वे भगवान राम के परम भक्त, बल, बुद्धि, विद्या और साहस के अद्वितीय प्रतीक हैं।

पवनपुत्र हनुमान, जो संकटमोचन कहलाते हैं, भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं। उनकी अटूट भक्ति, विनम्रता और सेवा भाव, उन्हें कलयुग के जाग्रत देव के रूप में पूजनीय बनाती हैं। समिति के द्वारा रामचरित का आयोजन किया

,जिसमे दूर दूर से संगीत के साधक अपनी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिये। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालुगण भंडारे मे जा कर प्रसाद ग्रहण किये।इस कार्यक्रम मे बड़ी बड़ी दूर दूर से श्रद्धालु भक्त अपनी अपनी अस्था लेकर पहुंचे, जिनमें मुंगेली, लोरमी, कोरबा,बिलासपुर,कोंचरा,पुडू, आदि

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp