Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईमेल से मिली बम धमकी के बाद हाईकोर्ट में हाई अलर्ट सुनवाई रोकी गई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। जैसे ही यह खबर प्रशासन तक पहुंची, पूरे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एहतियातन न्यायिक कार्यवाही रोक दी गई।
जानकारी के अनुसार सुबह सामान्य दिनों की तरह अदालत की कार्यवाही चल रही थी। न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट कक्षों में सुनवाई कर रहे थे, तभी एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सुनवाई स्थगित कर दी गई और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे हाईकोर्ट परिसर, बार रूम, कोर्ट रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। साथ ही परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आसपास के क्षेत्र में सख्त निगरानी और नाकेबंदी की गई।
अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया तथा प्रवेश द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट परिसर में हाई अलर्ट जारी रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp