Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपीएसी मे चयनित होने पर दिव्यांशु का किया गया नागरिक अभिनंदन

 

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…यूपीएससी की कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले दिव्यांशु जायसवाल पिता डॉ. सुनील जायसवाल का नागरिक अभिनंदन समारोह समिति द्वारा नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में नागरिक अभिनंदन किया गया

इस समारोह की अध्यक्षता ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष किसन लाल तंबोली ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में दाऊ रुद्र कुमार गुप्ता महामाया ट्रस्ट समिति के ट्रस्टी मनोहर लाल चंदेल महंत दिव्यकांतदास महाराज एवं ओंकार नाथ शर्मा  विराजमान थे

पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

स्वागत स्थल पंढरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव श्रीमती शिवानी सोनी एवं श्रीमती रंजना नगरकर के नेतृत्व में माताओ ने दिव्यांशु जायसवाल पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हे मंच बैठाया।आयोजन समिति के पंडित आनंद नगरकर,अनिल शर्मा, किशन लाल तंबोली पत्रकार संजय सोनी,दिव्यकांतदास महाराज श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव,पंडित विनय पांडे बल्दाऊ सोनी संहित सभी वक्ताओं ने उनकी सफलता पर अपने-अपने विचारों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी

तत्पश्चात आयोजन समिति के सदस्य मुकेश श्रीवास्तव द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया एवं मुख्य अतिथि लव कुश कश्यप के नेतृत्व में नागरिक अभिनंदन पत्र दिव्यांशु जायसवाल को सौपा गया, इसके पश्चात विभिन्न संगठनों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और दिव्यांशु जायसवाल के कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की भूरि भूरि प्रशंसा की स्वागत करने वालों में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती बिनू निराला, पार्षद इंदु यादव, सुनील अग्रवाल,पार्षद वार्ड क्रं 4 पुष्पकांत कश्यप पार्षद वार्ड क्रमांक 08 स्मरण महिला स्व सहायता समुह की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सोनी, श्रीमती राजकुमारी बिसेन,श्रीमती स्वीटी शर्मा, श्रीमती पुष्पा तिवारी, एस.एस वर्मा मुकेश जोशी,अशोक शर्मा रहे

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लव कुश कश्यप ने कहा कि दिव्यांशु जायसवाल ना केवल अपने परिवार का बल्कि रतनपुर नगर का मान बढ़ाया है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर देश की सेवा में नई भूमिका निभाने वाले इस युवा की कहानी आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेगी। इस अवसर पर यूपीएससी मे चयनीत दिव्यांशु ने कहा, “यह सफलता मेरे परिवार, गुरुओं और नगरवासियों का आशीर्वाद है। देश सेवा के इस नए सफर में मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा और रतनपुर का नाम सदा आगे रखूगा, आयोजन समिति के सदस्य एवं पंढरी नाथ मंदिर के व्यवस्थापक पंडित आनंद नगरकर ने आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने किया

इस अवसर पर डाँ. सुनील जायसवाल,डाँ श्रीमती नीलिमा जायसवाल,आनंद पाठक, दिनेश पांडेय, डॉ. राजू श्रीवास,पवन विश्वकर्मा, अभिनय तिवारी,अंजनी यादव,सुनीता सोनी,डी.के दुबे,पवन विश्वकर्मा, रविंद्र सोनी, सूर्यकांत यदु, राजू प्रधान श्रीमती माधुरी बैसवाड़े श्रीमती मणि फांसे श्रीमती संगीता धीवर,ईशा सोनी, शिवांग सोनी,श्रीमती उषा चौहान,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।श्री हनुमान चालिसा महापाठ एवं सर्वे भवंतु सुखीन के समवेत गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp