Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर संबंधित ठेकेदार एवं एंजेसी पर कार्यवाही किया जाये-अटल श्रीवास्तव

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र में मंडी से स्वीकृत सी.सी.सड़क का गुणवत्ताहीन निर्माण की जांच एवं कार्यवाही हेतु कार्यपालन अभियंता कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड बिलासपुर को पत्र लिखा। विधायक ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुगम आवागमन हेतु मंडी निधि से ग्राम सोनपुरी सरईपाली कुरूवार टाटीधार बछालीखुर्द डांडबछाली पंडरापथरा जरगा अमने खरगहनी खुरदूर लालपुर चपोरा साजापाली पोड़ी सिलपहरी उमरमरा कुवारीमुंड़ा रिगवार पुडू में मंडी निधि से सी.सी.सड़क कार्य स्वीकृत हुआ है। अनेक ग्रामों में सी.सी.सड़क का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

उक्त सड़क के निर्माण में जानकारी प्राप्त हुई है कि संबंधित निर्माणकर्ता ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से किया जा रहा है। सड़क का निर्माण होते ही दरारें आ रही है। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का समुचित पालन नही किया जा रहा है तथा कार्य की प्रगति एवं तकनीकी मानकों का पर्याप्त निगरानी नही हो रहा है। क्षेत्र के विकास में सड़क का अहम योगदान होता है,किन्तु ठेकेदारों द्वारा अनिमियतता करते हुये गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जाना अत्यंत खेदजनक है। अटल श्रीवास्तव ने मंडी निधि के समस्त सड़को का सतत निगरानी करनेे एवं अनिमियतता तथा गुणवत्ताहीन निर्माण पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं एंजेसी पर शीघ्र कार्यवाही कर सूचित करने की मांग की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp