Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अबीर-गुलाल और फाग गीतों के साथ मना प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह कलेक्टर, एसपी, पूर्व मंत्री व नपा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने दी एक-दूसरे को बधाई।

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव :— कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फाग गीतों के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया।

समारोह में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, डॉ राजाराम त्रिपाठी आईफा संयोजक सहित कई अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। नगाड़ों की थाप और रंग-गुलाल के बीच माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया और सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वहीं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने कहा कि त्योहार समाज में खुशियां और अपनापन लेकर आते हैं। होली जैसे पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे एवं पूर्व अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सभी को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और संवाद को मजबूत करते हैं।

प्रेस क्लब में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत आनंददायक रहा। ऐसे आयोजनों से सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और पत्रकारों के बीच आपसी सामंजस्य भी मजबूत होता है।

अंत में अध्यक्ष सोनपिपरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में सहयोग देने वाले पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों और प्रेस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp