बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने दो अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पेकरा को उनके वर्तमान पदस्थापना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से हटाकर संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर, जो वर्तमान में जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ थे, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को जिला कार्यालय बिलासपुर में सौंपे गए समस्त प्रभार के साथ-साथ नजूल शाखा का प्रभार संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पेकरा को सौंपा गया है।
इसके अलावा संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान को नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि उनका शेष प्रभार यथावत रहेगा।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।








