
देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली मटेरियल गेट से प्रारंभ होकर नवाडीह चौक होते हुए उज्जवल नगर तक निकाली गई। रैली के माध्यम से आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर Dy. Commandant मोहन लाल, एसिस्टेंट कमाडेंट राजकुमार सहित सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी ने पूरे मार्ग में अनुशासन एवं जोश के साथ रैली को सफलतापूर्वक संपन्न किया।









